Lagatar Desk : बिहार के गयाजी जिले में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दरोगा के बेटे की हत्या करने वाले दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए. घायल अपराधी श्याम बिहारी और गौरव उर्फ काला को पैर में गोली लगी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल अपराधी
इसे भी पढ़ें

पुलिस एनकाउंटर में घायल दूसरा अपराधी
जानकारी के अनुसार, बीते 19 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दारोगा के दो बेटों को गोली मारी थी. इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था.
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रिटायर्ड दारोगा समेत दो लोगों को हिरासत में लिया. इसी कड़ी में पुलिस मुफस्सिल थाना के बिच्छी गांव में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलियां चला दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई.
पुलिस की गोली लगने से दो अपराधी घायल हो गए. दोनों को कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है., जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

