Search

 
 
 

Gayaji News : मोबाइल की जिद में बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, एक घंटे तक किया हाई वोल्टेज ड्रामा

जिले के वजीरगंज प्रखंड के कारी पंचायत स्थित नारायणपुर गांव में मोबाइल फोन की जिद में एक 14 वर्षीय किशोर बिजली टावर पर चढ़ गया. अंकित कुमार को 1.33 लाख वोल्ट क्षमता वाली हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
 

Gaya ji :  जिले के वजीरगंज प्रखंड के कारी पंचायत स्थित नारायणपुर गांव में मोबाइल फोन की जिद में एक 14 वर्षीय किशोर बिजली टावर पर चढ़ गया. अंकित कुमार को 1.33 लाख वोल्ट क्षमता वाली हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

 

उसने करीब एक घंटे तक हाई वोल्ट्रेज ड्रामा किया. हालांकि काफी समझाने-बुझाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. 

 

 

बेगूसराय से बिना बताए पहुंचा था ननिहाल

जानकारी के अनुसार, अंकित बेगूसराय का रहने वाला है और दो दिन पहले बिना किसी को बताए अपने ननिहाल नारायणपुर पहुंच गया था. उसकी तलाश करते हुए उसकी मां भी गांव पहुंचीं. इस बात पर परिजनों ने उसे डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गया. 

 

मोबाइल नहीं मिला तो टावर पर चढ़ गया

परिजनों की डांट से नाराज अंकित मोबाइल फोन की जिद में बिजली के टावर पर चढ़ गया. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया रेखा देवी, मुखिया प्रतिनिधि विजय राजवंशी और कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सभी ने काफी देर तक किशोर को समझाया. आखिरकार मुखिया ने उसे मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही