Search

 
 
 

Gayaji News : पूर्व सांसद के किराएदार के घर से भारी मात्रा में नकली व नशीली दवाएं बरामद, देवघर से है कनेक्शन

गया जिले में दवा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली, प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद की हैं. यह घर पूर्व सांसद रंजीत उर्फ रन सिंह का बताया जा रहा है. इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
 

Lagatar Desk :   गया जिले में दवा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली, प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद की हैं. यह घर पूर्व सांसद स्वर्गीय रंजीत उर्फ रन सिंह का बताया जा रहा है. इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित मकान के निचले तल्ले में पशुपालन और मत्स्य विभाग का कार्यालय है. जबकि ऊपरी तल्ले में दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने पूर्व सांसद के किराये के मकान में छापेमारी की.    

 

छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकली, प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद हुईं। साथ ही दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग के उपकरण भी मिले हैं. कार्रवाई के दौरान दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. 


इस दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली, प्रतिबंधित और नशीली दवाएं पाए गए. साथ ही कच्चे माल सहित कई उपकरण बरामद किए गए. छापेमारी के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि दवा के अवैध कारोबार के नेटवर्क का खुलासा हो सके. साथ ही किराए में मकान से बरामद दवाईयों की जांच की जा रही है. 

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि दवाएं देवघर से लाकर यहां स्टोर की जाती थीं. पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही