Search

 
 
 

गयाजी : बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे दंपती से 4.50 लाख की लूट

गया जी जिले में छिनतई और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने 4 लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. वारदात मेहता पेट्रोल पंप से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई.
 

Gayaji : गया जी जिले में छिनतई और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने 4 लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. वारदात मेहता पेट्रोल पंप से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई.

 

जानकारी के अनुसार, बुनियादगंज थाना क्षेत्र के भेड़िया खुर्द निवासी संतोष सिंह, पिता स्वर्गीय रामलखन सिंह, शनिवार को मानपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक से 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी कर अपनी पत्नी आरती देवी के साथ बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने घात लगाकर झपट्टा मारा और बैग सहित रुपये लूटकर फरार हो गए.

 

घटना के दौरान संतोष सिंह की पत्नी आरती देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने बैंक से ही उनकी रैकी की थी.

 

संतोष सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकाले थे. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल अपराधियों की तलाश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही