Search

 
 
 

Gayaji : 31 साल से लापता साधु शर्मा घर लौटा, परिजनों की आंखों से छलके आंसू

गया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है. वजीरगंज प्रखंड के केनार चट्टी गांव का रहने वाला साधु शर्मा करीब 31 साल बाद अपने घर लौट आया है. उनकी घर वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है और गांव में भी इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.
 

Lagatar Desk :  गयाजी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है. वजीरगंज प्रखंड के केनार चट्टी गांव का रहने वाला साधु शर्मा करीब 31 साल बाद अपने घर लौट आया है. उनकी घर वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है और गांव में भी इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.

 

बताया जाता है कि साधु शर्मा साल 1995 में अचानक घर से लापता हो गए थे. परिवार ने उन्हें ढूंढने की हर संभव कोशिश की. लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इस बीच अचानक करीब 31 साल बाद साधु शर्मा अपने पैतृक घर पहुंचे, जिसे देख परिवार वालों के आंखों से आंसू छलक उठे. 

 

इधर गांव में जैसे ही साधु शर्मा के गांव लौटने की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने उनके घर पहुंचने लगे. ग्रामीणों का कहना है कि इतने वर्षों बाद किसी का इस तरह वापस लौटना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

 

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि साधु शर्मा पिछले 31 वर्षों से कहां थे और किन परिस्थितियों में परिवार से दूर रहे।. उनकी गुमशुदगी और अचानक वापसी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही