Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गयाजी: सड़क हादसे में महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Gayaji : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

 

हाईवा की टक्कर से महिला की मौके पर मौत

घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के नहाटा गांव के पास हुई. जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके से ससुराल लौट रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी.

 

हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और वाहन के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसका पति बाल-बाल बच गया.मृतका की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है.घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मोहनपुर-बाराचट्टी सड़क मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

 


पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला

सड़क जाम की सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने की कोशिश की. इसी दौरान कुछ ग्रामीण पुलिस से उलझ गए और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई.ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों को पुलिस पर हमला करते देखा जा सकता है.

 

पुलिस ने किया बल प्रयोग, स्थिति पर पाया काबू

हमले के बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर किया. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही