Search

 
 
 

गयाजी: हाईवा पलटने से युवक की मौत, दो घायल

कटारी हिल रोड पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया. सीमेंट से लदा एक हाईवा ट्रक पाम गार्डन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में एक बाइक और एक ऑटो आ गए.
 

Gayaji : कटारी हिल रोड पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया. सीमेंट से लदा एक हाईवा ट्रक पाम गार्डन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में एक बाइक और एक ऑटो आ गए. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

तेज रफ्तार और नशे में था चालक


जानकारी के अनुसार, हाईवा का चालक नशे की हालत में था और वाहन को बेहद तेज रफ्तार से चला रहा था. मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण ट्रक पलट गया, जिससे हादसा हुआ. मृतक की पहचान करीमगंज निवासी 24 वर्षीय फैजान के रूप में हुई है.घायलों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.

 


स्थानीयों में आक्रोश, चालक को बनाया बंधक


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने नशे में धुत चालक को पकड़कर बंधक बना लिया और पुलिस के आने तक उसे छोड़ा नहीं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में ले लिया.रात में ही जेसीबी मशीन की मदद से हाईवा को सड़क से हटाया गया और क्षतिग्रस्त नाले की जांच की गई.

 

स्थानीयों की प्रशासन से मांग


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कटारी हिल रोड पर खुले नाले और भारी वाहनों की आवाजाही लगातार हादसों की वजह बन रही है. यह सड़क कई स्कूलों के छात्रों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है, लेकिन प्रशासन की ओर से भारी वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि -सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए. स्कूल क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त रोक लगाई जाए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही