Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और BSI मेंबर का गजट नोटिफिकेशन जारी

काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में अभय कुमार चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष के रूप में रिंकू भगत तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में प्रशांत कुमार सिंह के निर्वाचन के संदर्भ में गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ है.
 
फाइल फोटो

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीसीआई मेंबर के चुनाव का परिणाम 4 नवंबर को घोषित होने के बाद इनकी निर्वाचन के संबंध में सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसको लेकर विधि विभाग ने सोमवार को झारखंड गजट (असाधारण अंक) संख्या-562 में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है. 


काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में अभय कुमार चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष के रूप में रिंकू भगत तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में प्रशांत कुमार सिंह के निर्वाचन के संदर्भ में गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. 

इसे भी पढ़ें - 

 

यहां बता दें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद के लिए 4 नवंबर 2026 को मतदान हुआ था. उसी मतदान के आधार पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने उक्त तीन अधिवक्ताओं को निर्वाचित घोषित किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही