Search

 
 
 

HEC के 2 हजार कर्मचारियों की समस्याओं पर CMD से मिले मजदूर संघ के महामंत्री

Ranchi News: रमाशंकर प्रसाद ने कर्मचारियों के बकाये वेतन का मुद्दा उठाते हुए हर महीने समय पर वेतन देने की मांग की. उन्होंने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है.
 
HEC के CMD से मिले मजदूर संघ के महामंत्री

Ranchi News: एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एचईसी के CMD के.एस. मूर्ति से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान एचईसी कर्मचारियों की वेतन, इलाज, बच्चों की पढ़ाई, प्रमोशन और कंपनी के पुनरुद्धार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें: 

रमाशंकर प्रसाद ने कर्मचारियों के बकाये वेतन का मुद्दा उठाते हुए हर महीने समय पर वेतन देने की मांग की. उन्होंने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है.

 

मेडिकल सुविधा को लेकर उन्होंने पारस अस्पताल में मेडिकल बुक के जरिए कर्मचारियों को मुफ्त OPD इलाज की सुविधा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पहले एचईसी प्लांट अस्पताल में कर्मचारियों को इस तरह की सुविधाएं मिलती थी.

 

बैठक में एचईसी परिसर के स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों की फीस कम करने की मांग भी रखी गई. CMD ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में बात की गई है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा.

 

एचईसी के तीनों प्लांट के आधुनिकीकरण और कंपनी को जरूरी कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई. बैठक में बैंक को हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये ब्याज देने का मुद्दा भी उठाया गया. रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि इस मामले को भारी उद्योग मंत्रालय के सामने भी रखा जाएगा और मंत्रालय के सहयोग से समाधान का प्रयास किया जाएगा.

 

कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित प्रमोशन का मुद्दा भी बैठक में उठा. संघ ने प्रमोशन की अवधि 5 साल से घटाकर 4 साल करने और जल्द प्रमोशन देने की मांग की.

 

रमाशंकर प्रसाद के अनुसार, CMD के. एस. मूर्ति ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यान से सुना और एचईसी के पुनरुद्धार के लिए मंत्रालय स्तर पर प्रयास किए जाने की जानकारी दी. हाल में संसदीय कमेटी के एचईसी दौरे को भी प्रबंधन गंभीरता से ले रहा है और इस दिशा में कई स्तर पर काम किया जा रहा है.

 

बैठक में एचईसी के CMD के. एस. मूर्ति, एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद और ऑल इंडिया स्टील फेडरेशन के कोषाध्यक्ष संतोष पंडा मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही