Search

 
 
 

जनरल उपेंद्र द्विवेदी रिटायर, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी, जनरल धीरज सेठ नये आर्मी चीफ बने

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंपी जा रही है. उन्होंने जनरल धीरज सेठ को अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता करार दिया हैं
 

New Delhi :  जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज मंगलवार को आर्मी चीफ के पद से सेवानिवृत्त हो गये. उनकी जगह जनरल धीरज सेठ नये आर्मी चीफ बने हैं. उन्होंने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया. सेवानिवृत्त होने से पूर्व जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नयी दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री द्विवेदी ने कहा, पिछले दो सालों में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारी, संतुलन और सतर्कता मजबूत स्तर पर बनाये रखी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच तालमेल पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है.

 

 

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंपी जा रही है. उन्होंने जनरल धीरज सेठ को अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता करार दिया हैं. श्री द्विवेदी विश्वास  व्यक्त किया उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं को कायम रखेगी.  

 

 दिसंबर 1986 में सेना ज्वॉइन करने वाले जनरल धीरज सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ बने है. उन्हें भारतीय सेना में लगभग चार दशक का अनुभव है.

   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही