Search

 
 
 

जीनियस किड्स प्ले व SIP Abacus के बच्चों ने 15वें एनुअल फंक्शन पर दिखाई प्रतिभा

Ranchi News: वार्षिक समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों सहित करीब 3000 लोगों ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पूरे दिन बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और SIP Abacus एवं Genius Kids की टीम ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया.
 
पुरस्कार लेकर बच्चों के हौसले बुलंद

Ranchi News: राजधानी रांची के जीनियस किड्स प्ले स्कूल, न्यू आनंदपुर, ओवरब्रिज और SIP Abacus की ओवरब्रिज और अशोक नगर शाखाओं ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को गुरुनानक स्कूल ऑडिटोरियम में 15वां वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस वार्षिक समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों सहित करीब 3000 लोगों ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पूरे दिन बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और SIP Abacus एवं Genius Kids की टीम ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया.

 

Uploaded Image

छात्रा बनी चैंपियन 

समारोह का मुख्य आकर्षण जीनियस किड्स प्ले स्कूल के 3 से 5 वर्ष तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. बच्चों ने विभिन्न विषयों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं और अपने भाषणों के माध्यम से ऐसे प्रेरणादायक एवं उपयोगी संदेश दिए, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा. नन्हें बच्चों का आत्मविश्वास और मंच पर उनकी प्रतिभा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में SIP Abacus की ओवरब्रिज एवं अशोक नगर शाखाओं के बच्चों के लिए विशेष Arithmetic Skills Competition का भी आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बच्चों को मात्र 10 मिनट में 300 गणितीय सवाल हल करने की चुनौती दी गई. बच्चों ने अपनी मानसिक गणना क्षमता, एकाग्रता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए कठिन सवालों को भी तेजी से हल किया. प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया.

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आचार्यकुलम की पूर्व प्राचार्या सुजाता कौर और डॉ. विक्टर जेडेक ने शिरकत की. उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. 

 

जीनियस किड्स प्ले स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति होरा ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और शिक्षकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और मेहनत की सराहना की.

 

इस अवसर पर इकबाल सिंह होरा, स्टेट हेड, SIP Academy Jharkhand ने अपनी पूरी टीम की ओर से सभी अभिभावकों, शिक्षकों, जीनियस किड्स परिवार, SIP Abacus की ओवरब्रिज एवं अशोक नगर शाखाओं के सभी टीम सदस्यों और सहयोगियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से ही यह 15वां वार्षिक समारोह सफल और यादगार बन पाया है.

 

कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों ने पूरे दिन उत्सव का आनंद लिया.

 

15 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और बेहतर भविष्य के निर्माण के प्रति जीनियस किड्स एवं SIP Academy की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

 

जीनियस किड्स एवं SIP Abacus परिवार सभी अभिभावकों, बच्चों, शिक्षकों और मीडिया पार्टनर्स का उनके निरंतर सहयोग एवं विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही