Search

 
 
 

मुख्यमंत्री से मिले जर्मन राजदूत, विकास और सहयोग पर हुई चर्चा

जर्मन राजदूत ने कहा कि जर्मनी और झारखंड के बीच कोयला खनन और उत्पादन के क्षेत्र में काफी समानताएं हैं.
 

 Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन और इकोनॉमी काउंसलर ने मुलाकात की.  इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सहयोग को लेकर चर्चा हुई.

 

जर्मनी और झारखंड के बीच समानताएं

 

जर्मन राजदूत ने कहा कि जर्मनी और झारखंड के बीच कोयला खनन और उत्पादन के क्षेत्र में काफी समानताएं हैं.  ऐसे में जर्मनी झारखंड के साथ कोल आधारित उद्योगों के विकास में सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है.

 

झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं

 

मुख्यमंत्री  सोरेन ने जर्मन राजदूत को झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया.  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश और विदेश के औद्योगिक समूहों के साथ लगातार संपर्क स्थापित कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही