Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पावड़ा पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा में जल नल योजना पर हुई चर्चा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पावड़ा ग्राम पंचायत भवन में शनिवार को ग्राम प्रधान मीरू मुर्मू की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा के संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया पार्वती मुर्मू ने बताया कि जल नल से संबंधित योजनाओं का चयन किया जा रहा है. प्राथमिकता के आधार पर इसे दूर किया जाएगा साथ ही साथ साफ सफाई की भी योजना ली जा रही है. मुखिया ने बताया कि साफ-सफाई को लेकर तीन ट्राली खरीदी जाएगी इस ट्रॉली से पावड़ा, नुवाग्राम तथा सांडपूरा में समिति बनाकर ट्रॉली का संचालन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-vehicle-policy-will-be-implemented-soon-in-jharkhand/">जमशेदपुर

: झारखंड में जल्द लागू होगी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
उन्होंने कहा कि पूरे पंचायत में अभी कुल 35 चापाकल खराब है. इन सभी का मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी. साथ ही पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में खराब शौचालय का मरम्मत कराने का प्रस्ताव लिया गया है. इसके अलावा पंचायत में जितने भी सरकारी भवन हैं सभी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा. चापानल के समीप सोख्ता बनाने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा घाटशिला रेलवे स्टेशन के समीप बनाया गया सामुदायिक शौचालय बंद है उसके संचालन को लेकर जल्दी कमेटी बनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-caught-with-brown-sugar/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा

बस स्टैंड पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा

फूलडुंगरी बस स्टैंड एनएच किनारे एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा तथा दो तालाब का जीर्णोद्धार करने का भी प्रस्ताव लिया गया है. मौके पर मुख्य रूप से टोला प्रधान रामचंद्र हेंब्रम, ग्राम प्रधान एस आलम, शिल्पा मुर्मू, पंचायत सेवक नीरज शुक्ला, सुवर्णा मुर्मू, दीपाली सीट, डोली हांसदा, दिनेश चंद्र मुर्मू, पुष्पा सीट, अनिमा नाथ, अनीता सीट, सत्यनारायण पुष्टि, वंदना दास, चुम्की सीट सहित अन्य ग्रामीण एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-golden-jubilee-and-silver-jubilee-batch-students-met-at-alumni-meet-in-nit-2/">आदित्यपुर

: एनआईटी में गोल्डेन जुबिली व सिल्वर जुबली बैच के छात्र एलुमनी मीट में मिले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही