Search

 
 
 

घाटशिला : लगातार हो रही बारिश व तेज हवा से चरमराई विद्युत व्यवस्था

 
Ghatshila : लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण प्रखंड क्षेत्र में पूरी तरह विद्युत व्यवस्था शुक्रवार रात से ही ध्वस्त हो चुकी है. विद्युत व्यवस्था कब तक बहाल होगी यह कह पाना भी विभागीय अभियंताओं के लिए मुश्किल का सबब बना हुआ है. वहीं, घाटशिला मेन रोड पर 11000 वोल्ट तार पर पेड़ की टहनी गिर गई है. इसके साथ ही साथ राज्यस्टेट में तार टूट कर गिरा हुआ है. सुबह से ही विद्युत मिस्त्री तार जोड़ने एवं पेड़ से गिरे टहनियों को तार व खंभे से हटाने में जुटे हुए हैं. यूं कहा जाए तो मुसाबनी पावर सब स्टेशन से लेकर घाटशिला क्षेत्र में जगह-जगह यह समस्या देखने को मिली है. बिजली नहीं रहने के कारण लोग पानी के लिए परेशान नजर आ रहे हैं. पीने का पानी बाजार से ला रहे हैं, पर अन्य काम के लिए पानी की किल्लत हो गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ghatshila-1-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patamda-tree-fell-on-the-11-thousand-volt-pole-on-tata-patamda-main-road/">पटमदा

: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर ग्यारह हजार वोल्ट खंभे के ऊपर गिरा पेड़

33 केवी और 11 केवी लाइनों में कई तकनीकी खराबी

लगातार हो रही बारिश की वजह से ग्रामिण इलाकों में जल जमाव हो गया है. इससे कुछ फसलों को भी नुकसान हुआ है. घाटशिला के बड़े हिस्से में जहां ओवरहेड वायरिंग सिस्टम के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है, वहां बिजली आपूर्ति बाधित है. बारिश एवं तेज हवा के कारण कई पेड़ व उनकी शाखाएं ओवरहेड लाइन पर गिर गई है. कुछ 33 केवी और 11 केवी लाइनों में कई तकनीकी खराबी आई है. बिजली विभाग की टीम पूरी ताकत के साथ बिजली आपूर्ति की बहाली के लिए काम कर रही है. लेकिन लगातार बारिश के कारण काम करने में बाधाएं आ रही हैं. जिला प्रशासन ने जनसाधारण से सहयोग की अपील भी की है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alert-issued-to-the-people-living-on-the-banks-of-the-river/">जमशेदपुर

:  नदी किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही