Search

 
 
 

घाटशिला : एनसीसी कैडेट्स को सेना में करियर बनाने के दिए गए टिप्स

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी के विद्यार्थियों को करियर इन आर्मस फोर्स की जानकारी शौर्य चक्र से सम्मानित भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त वारंट अफसर मोहम्मद जावेद ने दी. उन्होंने विद्यार्थियों को कैसे सेना में अधिकारी या जवान बने इसके बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यूँ तो सारी सरकारी सेवा राष्ट्रहित में काम करती है चाहे वो प्रशासनिक, शिक्षा, पुलिस, स्वस्थ या इंजीनियरिंग विभाग हो मगर जो शान, सम्मान, मर्यादा, फिजिकल फिटनेस और देशसेवा का भाव रक्षा सेवा में है उसकी बात ही अलग है. चाहे तपता रेगिस्तान हो या हाड़ कपाती ठण्ड या घना जंगल, पहाड़ रोमांच और साहस से भरा जीवन शैली साथ-साथ एक सम्मानित सैलरी और पूर्व सैनिक के बाद भी बहुत सारी सुविधा ये सब कुछ ऐसी विशेष सुविधाएं है जो सिर्फ सेना की नौकरी में ही मिलती है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-of-naxal-affected-area-nawada-are-far-away-from-basic-facilities/">बंदगांव

: मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है नक्सल प्रभावित क्षेत्र नवादा के ग्रामीण

अग्निविर के माध्यम से युवाओं को मिलेगा देश सेवा का मौका

उन्होंने कहा कि युवाओं को अभी हाल में अग्निविर के माध्यम से तीनो सेना में भर्ती होने का मौका मिल रहा है. इस भर्ती योजना से, सैनिक, नौसैनिक और वायुसैनिक की बहाली शुरुआती चार साल के लिए होगी मगर इनमें से एक चौथाई सेनानियों की सेवा काल का विस्तार किया जायेगा, जो सैनिक अच्छा परफॉर्म करेंगे. इस भर्ती से देश के युवाओं को सैनिक बनकर राष्ट्र की सेवा का मौका मिलेगा. जो सैनिक बनकर राष्ट्र सेवा करते रहना चाहेंगे उनका सेवा विस्तार जरूर होगा और जो स्टार्टअप के जरिये अपना खुद का बिज़नेस करना चाहेंगे उनके लिए 4 साल बाद एक अच्छी रकम मिलेगा स्टार्टअप के लिए, और राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार पुलिस अर्धसैनिक बल में स्पेशल एंट्री के तहतअग्निवीर की भर्ती करेंगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-industrialist-social-worker-vinod-sekaria-sahya-passed-away/">चाकुलिया

: उद्योगपति सह समाजसेवी विनोद सेकसरिया का निधन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही