Search

 
 
 

घाटशिला प्रेस क्लब चुनाव:  मोहम्मद परवेज बने अध्यक्ष, सुशील अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल में पहली बार घाटशिला प्रेस क्लब का बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हुआ. जिसमें क्लब के सदस्यों ने मतदान किया. वहीं, मतदान के बाद वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार मोहम्मद परवेज व सुशील अग्रवाल को बराबर वोट मिले. यानी दोनों को 37 वोट मिले.
 

Jadugoda: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल में पहली बार घाटशिला प्रेस क्लब का बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हुआ. जिसमें क्लब के सदस्यों ने मतदान किया. वहीं, मतदान के बाद वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार मोहम्मद परवेज व सुशील अग्रवाल को बराबर वोट मिले. यानी दोनों को 37 वोट मिले.


दोनों के बीच जीत की औपचारिकता आपसी विचार विमर्श के बाद हुआ. जिसमें मोहम्मद परवेज को  पत्रकारिता में लंबे अनुभव को ध्यान में रखते हुए, चुनाव संचालन समिति ने उन्हें अध्यक्ष घोषित किया. जबकि सुशील अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसी तरह महासचिव के रूप में रूपेश दुबे व कोषाध्यक्ष पंकज सिंह चुने गए. 


बता दें, चुनाव घाटशिला स्थित एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित की गई थी. जहां 77 पत्रकारों ने मतदान में हिस्सा लिया. इस मौके पर घाटशिला के पूर्व विधायक प्रदीप बालमुचू व तापस चटर्जी भी पहुंचे. उन्होंने जीते उम्मीदवारों को बधाईयां दी.

 

चुनाव में उम्मीदवारों की सूची

अध्यक्ष पद के लिए-
1. अरुण कुमार बारीक
2. मोहम्मद परवेज
3. सुशील अग्रवाल

महासचिव पद के लिए-
1. कनाई राम हेम्ब्रम
2. मोहम्मद कलीमुद्दीन
3. रूपेश दुबे
4. उमेश कांत गिरी
5. विद्या नंद शर्मा

कोषाध्यक्ष पद के लिए-
1. पंकज कुमार सिंह
2. राकेश कुमार सिंह
3. रंजीत राणा

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही