Search

शराब घोटाला केस: जगन तुकाराम की जमानत याचिका पर कल भी होगी सुनवाई

Ranchi: मेसर्स मार्शल इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगन तुकाराम देसाई की जमानत याचिका की सुनवाई मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विशेष कोर्ट में हुई. मामले में सुनवाई जारी रही. बुधवार को भी मामले की सुनवाई होगी.
 
दरअसल जगन तुकाराम देसाई ने 6 जनवरी को जमानत याचिका दाखिल की है.  13 दिसंबर को एसीबी ने जगन तुकाराम देसाई को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया था. मार्शल एजेंसी को धनबाद की खुदरा शराब दुकानों में मैनपावर आपूर्ति का ठेका मिला था. फर्जी बैंक गारंटी पर ठेका लेने का आरोप है. 

शराब घोटाला मामले में 20 मई को शुरू हुई कार्रवाई में अबतक निलंबित आईएएस विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को एसीबी गिरफ्तार कर चुकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही