Search

 
 
 

घाटशिला : सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलडूंगरी चौक के समीप रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर दी. इससे एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया.अस्पताल में चिकित्सक डॉ मोगली मुर्मू ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला शिवानी महतो (40) को जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-said-on-the-appointment-of-election-commissioners-and-elections-in-seven-phases-they-are-running-the-country-contrary-to-the-constitution-what-are-the-courts-doing/">सिब्बल

ने निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सात चरणों में चुनाव पर कहा, वे संविधान के विपरीत देश चला रहे हैं… अदालतें क्या कर रही हैं…
घटना के संबंध में चाकुलिया थाना क्षेत्र निवासी बाइक चालक घायल राजू महतो ने बताया कि वे श्रद्धाकर्म में शामिल होने के लिए सपरिवार गालूडीह आए थे. अपनी मौसी शिवानी महतो को लेकर घाटशिला जा रहे थे. उसी दौरान फूलडूंगरी चौक के समीप राज होटल के समीप फोरलेन यू टर्न पर पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही है कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे लोग घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-leopard-seen-in-rsb-plant-1-panic-among-employees-forest-department-engaged-in-rescue/">आदित्यपुर

: आरएसबी प्लांट-1 में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही