Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बालीगुमा तथा बुरुडीह गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय में किया हंगामा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के बराजुड़ी पंचायत के बालीगुमा तथा बुरुडीह गांव के ग्रामीण मंगलवार को वन विभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत वन विभाग कार्यालय पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि को बताया कि पिछले वर्ष जनवरी माह में लकड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए काफी संख्या में ग्रामीणों पर वन विभाग मामला दर्ज कर दिया था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-arrested-with-country-made-pistol-sent-to-jail/">हजारीबाग

: देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी. अचानक सोमवार को वन विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है कि जिन ग्रामीणों पर मामला दर्ज हुआ था. वैसे ग्रामीण 9 मार्च को घाटशिला न्यायालय पहुंचकर लोक अदालत में मामले का निपटारा कराए. साथ ही साथ किसी ग्रामीण पर 5000 तो किसी ग्रामीण पर 10000 का जुर्माना भी किया गया है. मौके पर वनपाल संजय दास ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 9 मार्च को लोक अदालत में आपसी सुलह के साथ मामले का निपटारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : विवादों">https://lagatar.in/jpsc-has-been-associated-with-controversies-these-examinations-are-under-investigation/">विवादों

से रहा है जेपीएससी का नाता, इन परीक्षाओं पर जांच की आंच

पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-Police-Public.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर मऊभंडार ओपी परिसर में ओपी प्रभारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस व जनता के बीच बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. मौके पर मऊभंडार ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि सुचारु रूप से चुनाव कराने, पर्व-त्योहार, विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए यह बैठक की गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-aadhar-card-of-people-not-made-in-birhor-colony-deprived-of-facilities/">चांडिल

: बिरहोर कॉलोनी में लोगों का नहीं बना आधार कार्ड, सुविधाओं से वंचित
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. क्षेत्र में रेस ड्राईविंग व स्टंट सर दर्द बना हुआ है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई. ओपी प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से त्योहार, चुनाव तथा विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी ली. इससे पूर्व मऊभंडार महिला समिति के महासचिव रूबी सिंह ने नए ओपी प्रभारी गौतम कुमार, एसआई मनोज कुमार मुर्मू को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : कलकत्ता">https://lagatar.in/calcutta-high-court-orders-bengal-police-to-hand-over-shahjahan-sheikh-to-cbi/">कलकत्ता

हाई कोर्ट का बंगाल पुलिस को आदेश, शाहजहां को सीबीआई के हवाले करो, SC पहुंची ममता सरकार
ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में नशा का सामान बेचने वाले की जानकारी पुलिस को दें, ताकि नशे व अन्य अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके. इस मौके पर मुखिया निताई मुंडा, शांखी हांसदा, कल्पना सोरेन, नवल सिंह, उप मुखिया रूपेश दुबे, महमूद अली, रवि शंकर सिंह, रूबी सिंह, आरती दत्ता, किशन नमाता, प्रकाश जायसवाल, निर्मला शुक्ला, पंसस विजय पांडे, संगीता देवी, मंजीत कौर आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-durganand-jha-took-charge-as-joint-director-of-regional-education/">पलामू

: दुर्गानंद झा ने क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का संभाला प्रभार

बहरागोड़ा : विधायक ने किया जाहेरगाढ़ खेराबंदी का शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Bahragora-Jahergad.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत आंगारीशोल गांव में मंगलवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने जाहेरगाड़ स्थान का घेरा बंदी का नारियल फोड़कर कर किया शिलान्यास.वहीं विधायक ने बताया कि इस जहेरगाढ़ स्थान का घेराबंदी के लिए ग्रामीणों का वर्षों पुरानी मांग था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-aadhar-card-of-people-not-made-in-birhor-colony-deprived-of-facilities/">चांडिल

: बिरहोर कॉलोनी में लोगों का नहीं बना आधार कार्ड, सुविधाओं से वंचित
उसे पूरा करते हुए आज शिलान्यास किया गया. इस मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ हांसदा,मुखिया विधान चंद्र मंडी, कालापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा,विशाल बारीक,मिथुन कर, रविंद्र नाथ मुर्मू,तारक घटवारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही