Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC Protest: 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव, सरकार ने छात्रों को भेजा वार्ता का प्रस्ताव

जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारी छात्रों ने स्पष्ट घोषणा की है कि वे 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारी छात्रों ने स्पष्ट घोषणा की है कि वे 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे. उन्होंने कहा कि यह मार्च पूरी तरह छात्र हित में आयोजित किया जा रहा है और इसका किसी भी राजनीतिक दल या संगठन के कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है.

इसे भी पढ़ें: 

इस बीच राज्य सरकार ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के माध्यम से छात्रों को वार्ता का प्रस्ताव भेजा. छात्रों ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर प्रशासन को सूची सौंप दी. हालांकि छात्रों का कहना है कि देर रात तक सरकार या प्रशासन की ओर से वार्ता के समय और स्थान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली, इसलिए आंदोलन पूर्ववत जारी है.

 

आंदोलन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रदर्शनकारी छात्रों से फोन पर बातचीत की. छात्रों ने उनके सामने JSSC CGL सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाले, परीक्षाओं को रद्द करने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग रखी. राहुल गांधी ने छात्रों की बातें सुनने के बाद उनकी सभी मांगों का विस्तृत विवरण व्हाट्सएप पर भेजने को कहा और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

 

छात्रों ने दोहराया कि उनका आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है. उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों और नेताओं से मिल रहे नैतिक समर्थन का स्वागत है, लेकिन आंदोलन का नेतृत्व और निर्णय छात्र स्वयं कर रहे हैं.

 

आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यह छात्र आंदोलन आने वाले दिनों में जन आंदोलन का रूप ले सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही