Search

जियाडाः10 साल में 951 उद्योगों व प्रतिष्ठानों को दी गई जमीन

  • 1285 आवेदन किए गए रिजेक्ट
  • सबसे अधिक रांची में 505 आवेदन हुए रिजेक्ट

Ranchi :  जियाडा (झारखंड इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट ऑथिरिटी) ने अप्रैल 2017 से अब तक 951 उद्योगों व प्रतिष्ठानों को जमीन दी है. जमीन के लिए कुल 3532 आवेदन आए थे, जिसमें से 1285 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया. वहीं औद्योगिक ईकाइयों के विस्तार और ठपरेशनल सर्टिफिकेट के लिए 176 आवेदन आए. जिसमें 97 आवेदनों को स्वीकृति दी गई. 

 

सबसे अधिक रांची में आवेदन हुए रिजेक्ट


जियाडा ने जमीन के लिए आए आवेदनों में सबसे अधिक आवेदन रांची सर्किल में रिजेक्ट किया. रांची में कुल 505 आवेदन रिजेक्ट किए गए. इसके बाद आदित्यपुर सर्किल में 374 आवेदन रिजेक्ट किए गए. संतालपरगना रिजन में 249 और बोकारो रिजन में 157 आवेदन रिजेक्ट किए गए. 

 

किस रिजन में कितने आवेदन आए, कितने को मिली स्वीकृति

 

रिजन आवेदनों की संख्या स्वीकृत आवेदनों की संख्या
आदित्यपुर   895 263
बोकारो 705 222
संताल परगना 558 218
रांची   1374 258



 

             
                 
                     
                    
  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp