Ranchi News : झारखंड सरकार ने रक्षाबंधन से पहले राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त महीने की 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार राशि भेजी गई है. हर लाभुक के खाते में 2,500 रुपये की राशि DBT के जरिए सीधे ट्रांसफर की गई है.
जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है. सबसे ज्यादा लाभुक कांके प्रखंड में 31,620 हैं. वहीं टाउन अर्बन क्षेत्र में 26,042, मांडर में 23,008 और सिल्ली में 21,335 लाभुकों के खाते में राशि पहुंची है.
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. जिला प्रशासन की कोशिश है कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे.
मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे.
इन प्रखंडों को मिला मंईयां सम्मान योजना
- अनगड़ा : 16,796
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र : 13,406
- बेड़ो : 20,620
- बुंडू : 8,591
- बुंडू नगर पंचायत : 3,566
- बुढ़मू : 17,841
- चान्हो : 19,374
- हेहल शहरी क्षेत्र : 16,376
- कांके : 31,620
- कांके शहरी क्षेत्र : 1,290
- खलारी : 9,632
- लापुंग : 11,866
- मांडर : 23,008
- नगड़ी : 18,345
- नगड़ी शहरी क्षेत्र : 8,244
- नामकुम : 18,071
- नामकुम शहरी क्षेत्र : 9,571
- ओरमांझी : 17,898
- राहे : 9,551
- रातू : 20,427
- सिल्ली : 21,335
- सोनाहातू : 13,114
- तमाड़ : 18,832
- टाउन अर्बन : 26,042
- इटकी : 10,152
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र : 10,124
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

