Search

 
 
 

गिरिडीह: गोलगप्पा खाने से 6 साल के मासूम की मौत, दर्जनों बच्चे बीमार, इलाज जारी

जिले के मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के बजटो मोहल्ले से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक खबर सामने आई है. जहां गोलगप्पा खाने से एक 6 साल की मासूम की हो गई. वहीं कई बच्चे बीमार हो गए. बीमार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है.
 

Giridih: जिले के मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के बजटो मोहल्ले से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक खबर सामने आई है. जहां गोलगप्पा खाने से एक 6 साल की मासूम की हो गई. वहीं कई बच्चे बीमार हो गए. बीमार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है.


जानकारी के मुताबिक, बीते दिन गोलगप्पा खाने के बाद मोहल्ले के कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य मानकर घर पर ही इलाज कराया, लेकिन समय के साथ बच्चों की हालत लगातार गंभीर होती चली गई.

 


हालत बिगड़ने पर रविवार को सभी बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 6 वर्षीय मासूम रंजन ने दम तोड़ दिया. रंजन की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है.

 
बताया जा रहा है कि इस घटना में दर्जनों बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं. परिजनों के अनुसार, मोहल्ले में एक ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने वाला व्यक्ति आता था, और उसी के गोलगप्पे खाने के बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ी.


वहीं इस घटना के बाद डीसी एसडीएम, सदर एसडीपीओ, बीडीओ, सीएस, मुफ्फसिल व नगर थाना प्रभारी, मेयर, उप मेयर समेत कई लोग जायजा लेने सदर अस्पताल पहुंचे.


इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल अस्पताल में अन्य बच्चों का इलाज जारी है, जबकि प्रशासन से मामले की जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही