Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः  जमीन विवाद में हुई फायरिंग व मारपीट में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार

3 पिस्टल, 23 गोली, चार मैगजीन, एक कार व दो बाइक बरामद

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह में रविवार को जमीन विवाद में हुई फायरिंग व मारपीट में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से तीन देसी कट्टा, 23 जिंदा गोली, चार मैगजीन, घटना में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार और दो बाइक जब्त की गई है. यह जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. गिरफ्तार आरोपियों में रामू साव, विजय साव, संजय कुमार उर्फ संजय मंडल, पंकज कुमार यादव उर्फ कारू यादव, अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा, नारायण मंडल व राजकुमार मंडल शामिल हैं.

 

एसपी ने बताया कि 3 जनवरी को भूपतडीह गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने सूचना दी थी कि 5-6 की संख्या में आए अपराधियों ने उसपर फायरिंग और मारपीट की है. एसपी ने बताया की आरोपियों ने अवैध हथियार से फायरिंग की और भागने के दौरान आरोपी रामू साव द्वारा कॉक की हुई पिस्टल को कमर में खोसने के क्रम में ट्रिगर दब जाने से उसकी जांघ में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज SNMMCH, धनबाद में चल रहा है. इस संबंध में जमुआ थाना मामला दर्ज कराया गया है.

 


मामले के अनुसंधान के लिए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर जरूवाडीह के नजदीक जंगल में छापामारी की. तभी जोरासांख-डबरसैनी रोड के किनारे जंगल में एक सेंट्रो कार की लाइट जलती दिखी. कार में कुछ लोग बैठे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया. कार में बैठे पांचों लोगों को उतरवाकर तलाशी ली गई. इनमें से एक विजय साव के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल के मैगजीन में 3 गोली, संजय कुमार उर्फ संजय मंडल के पास से 2 जिंदा गोली, अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल जिसके मैगजीन में 2 गोली, पंकज यादव उर्फ कारू यादव के पास से 3 गोली तथा नारायण मंडल के पास से 1 खाली मैगजीन व 10 गोली बरामद की गई.


एक अन्य अभियुक्त राजकुमार मंडल को भी पकड़ा गया. पूछताछ में  पता चला कि वही सभी को हथियार मुहैया कराता था. विजय साव की निशानदेही पर पुलिन से सेन्ट्रो कार नं-WB06 3189 के डैश बोर्ड से रामू साव द्वारा घटना में इस्तेमाल 1 देसी पिस्टल, मैगजीन व 3 गोली  बरामद की गई. गिरफ्तार अपराधियों में पांच के खिलाफ पहले से कई आपाराधखिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी विभूति देव, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार, नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार, एसआई रोहित कुमार सिंह, एएसआई वेद प्रकाश पाण्डेय, सुमित कुमार सिंह, शामिल थे. ़


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही