Search

 
 
 

गिरिडीह : नशे में धुत युवक चढ़ा 33 हजार वोल्ट बिजली टावर पर, काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

जिले के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़य्या गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया. युवक की पहचान बांध पंचायत के पौड़य्या टोला निवासी मदन टुडू के रूप में हुई है, जिसका घर पंचायत भवन बांध के ठीक सामने है.
 

Giridih : जिले के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़य्या गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया. युवक की पहचान बांध पंचायत के पौड़य्या टोला निवासी मदन टुडू के रूप में हुई है, जिसका घर पंचायत भवन बांध के ठीक सामने है. जानकारी के मुताबिक, मदन टुडू जतरा मेला देखकर घर लौट रहा था. रास्ते में शराब के नशे में धुत होकर वह अचानक बिजली टावर पर चढ़ गया. जैसे ही स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा, उन्होंने तुरंत पीरटांड़ थाना को सूचना दी.

 

सूचना पाकर थाना प्रभारी दीपेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को तत्काल सूचित किया. विभाग ने तुरंत 33 हजार वोल्ट लाइन को बाधित किया और करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

 

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, जिससे उसने यह खतरनाक कदम उठाया. समय रहते बिजली लाइन बंद नहीं की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग की तत्परता की जमकर सराहना की, जिनकी त्वरित कार्रवाई से एक संभावित जानलेवा घटना टल गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही