Search

 
 
 

गिरिडीह : संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर मकान में छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओँ और दो युवतियों हिरासत में लिया. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां मिली है. पुलिस को आशंका है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था.जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओँ और दो युवतियों हिरासत में लिया. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां मिली है. पुलिस को आशंका है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था.
 

Giridih :   जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओँ और दो युवतियों हिरासत में लिया. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां मिली है. पुलिस को आशंका है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था.

 

जानकारी के अनुसार, मकान में तीन फ्लैट बने हैं, जिनमें से दो में परिवार रहते हैं. जबकि एक फ्लैट में करीब एक महीने से बाहरी लोग रह रहे थे.  स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां लगातार अजनबी पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था. पूछने पर वहां रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताता था.

 

वहीं सोमवार की शाम संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना और महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुलवाकर तलाशी ली. 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और युवतियों को हिरासत में लिया. फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित सेक्स रैकेट के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही