Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाइक व कार में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर धाम रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कोयला लदी बाइक और एक कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार को भी चोटें आई हैं.

 

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार हजारीबाग की ओर से बगोदर की तरफ कोयला लेकर आ रहा था, वहीं कार बगोदर से दूसरी दिशा में जा रही थी. इसी दौरान हरिहर धाम रोड पर दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा. वहीं इस संबंध में बगोदर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. दोनों वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए, जिन्हें थाना लाया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस हा दसे के कारणों की जांच कर रही है.

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही