Search

 
 
 

गिरिडीह : तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

जिले के गावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया. इस घटना में जोड़ासिमर निवासी करीब 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि श्रीकांत सिंह (28), निरंजन सिंह (35) और भीम राजवंशी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.
 
  • आक्रोशितों का हंगामा, सड़क जाम की

Giridih :  जिले के गावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया. इस घटना में जोड़ासिमर निवासी करीब 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि श्रीकांत सिंह (28), निरंजन सिंह (35) और भीम राजवंशी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. 

 

जानकारी के अनुसार, गावां–सतगावां मुख्य सड़क पर जोड़ासिमर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला. इसके बाद सड़क के दूसरी ओर पौधे से जा टकराई और वहीं रुक गई.

 

स्थानीय लोग ने सभी घायलों को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने सरयू सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं श्रीकांत सिंह और निरंजन सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया,  भीम राजवंशी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है. 

 

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया. साथ ही सड़क जाम कर दी. वहीं पुलिस के देर से पहुंचने पर भी लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव भी किया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.

 

हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही