Search

रवि आनंद बने चतरा DC, बोले - शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल पर रहेगा फोकस

Chatra: चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में रवि आनंद ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान डीसी कीर्ति श्री से विधिवत प्रभार लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित डीसी रवि आनंद ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता में रखा जाएगा.
 
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुधार लाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी, ताकि आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके. पेयजल संकट को लेकर डीसी ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि जहां कहीं भी समस्या होगी, उसकी समीक्षा कर 48 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. 

साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझकर उसका त्वरित निबटारा करेंगे. 

रवि आनंद ने यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने डीएमएफटी के तहत बहाल चिकित्सकों के इस्तीफे के मुद्दे पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इसकी समीक्षा कर उचित समाधान निकाला जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों. 

वहीं  निवर्तमान डीसी कीर्ति श्री जी ने अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए जिले के अधिकारियों और आम जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास जताया कि नए डीसी के नेतृत्व में चतरा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. नए डीसी के आगमन से प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और गति आएगी. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र सिंहा, एसी अरविंद कुमार व जिला नियोजन पदाधिकारी सह गोपनीय प्रभारी मनु कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही