Latehar: 19 अप्रैल को JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन के लिए उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने चंदवा प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्राधीक्षकों और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
चंदवा प्रखंड के परीक्षा केंद्रों राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, चन्दवा टोरी (केंद्र कोड-1355), राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, चन्दवा (केंद्र कोड-1356), खीसत राजा मध्य विद्यालय, चन्दवा (केंद्र कोड-1357), ग्रीन फील्ड एकेडमी, सरोज नगर, चन्दवा (केंद्र कोड-1358), ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, लुकुईया मोड़, चन्दवा (केंद्र कोड-1359), प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सांसग, चंदवा निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र की गोपनीयता पर ध्यान देने का निर्देश दिया.
इसी क्रम में अपर समाहर्ता रामा रविदास द्वारा भी लातेहार और मनिका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, बैठने की व्यवस्था और प्रश्नपत्र की गोपनीयता का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया.
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं और प्रत्येक स्तर पर निगरानी रखी जा रही है. मौके पर डीआरडीबी निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मण्डल,जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी और अन्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment