Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टेट बार कांउसिल के चुनाव में गिरिडीह के अधिवक्ताओं ने किया मतदान

गिरिडीह स्थित जिला अधिवक्ता संघ भवन में जिले के अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ वोट डाला. जिले के करीब 900 अधिवक्ताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव गुरुवार शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. राज्य के सभी जिलों में मतदान की व्यवस्था की गई थी. गिरिडीह स्थित जिला अधिवक्ता संघ भवन में जिले के अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ वोट डाला. जिले के करीब 900 अधिवक्ताओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

 

गिरिडीह में मतदान की सारी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर सह गिरिडीह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय की देखरेख में संपन्न हुई. ज्ञात हो कि स्टेट बार काउंसिल के 25 पदों के लिए कुल 100 प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव में गिरिडीह से अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, स्टेट बार कांउसिल के सदस्य रह चुके परमेश्वर मंडल, मीरा कुमारी व श्याम सुंदर के भाग्य का फैसला होना है. संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने बताया कि मतदान सुबह 10 शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही