Search

 
 
 

गिरिडीह : जोड़ापहाड़ी में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा इलाजरत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापहाड़ी के समीप शुक्रवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बदगुंदा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक दीपक राय की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका साथी रौनक राय गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Giridih :  मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापहाड़ी के समीप शुक्रवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बदगुंदा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक दीपक राय की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका साथी रौनक राय गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

मृतक दीपक राय पीरटांड़ प्रखंड के सुगवाटांड़ गांव निवासी बशुदेव राय का बेटा था. वहीं घायल रौनक राय कार्तिक राय का पुत्र है. दोनों युवक बाइक से किसी काम से गिरिडीह की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बदगुंदा मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर लहूलुहान गिर पड़े.

 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल ले गई. चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया. जबकि रौनक का इलाज जारी है.

 

मुफससिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि वाहन की पहचान की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही