Search

 
 
 

पोन्नेरी में राहुल की हुंकार, कहा- भाजपा तमिलनाडु पर दिल्ली से शासन चलाना चाहती

तमिलनाडु में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पोन्नेरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.
 

Lagatar Desk :  तमिलनाडु में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पोन्नेरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. 
 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस तमिलनाडु पर दिल्ली से शासन चलाना चाहती है. मोदी सरकार चाहती है कि राज्य की नीतियों पर केंद्र का नियंत्रण रहे. हालांकि कांग्रेस इस तरह की सोच नहीं रखती है. 

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य की सत्ता और भविष्य का फैसला दिल्ली से नहीं, बल्कि तमिलनाडु की जनता तय करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी ताकत तमिल भाषा और तमिलनाडु की संस्कृति को प्रभावित नहीं कर सकती है.

 

राहुल गांधी के मुताबिक, भारत की असली पहचान उसके संविधान में है, जो सभी राज्यों को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का अधिकार दिया गया है. कांग्रेस नेता ने भाजपा पर विपक्षी दलों को कमजोर करने का आरोप भी लगाया.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगियों को बराबर मानती है. उसने कभी भी खुफिया एजेंसियों का इस्तेमाल करके उन्हें कुचलने की कोशिश नहीं की. चुनावी रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने एआईएडीएमके (AIADMK) को नष्ट कर दिया है. 

 

गांधी ने यह भी दावा किया कि AIADMK अब पहले जैसी मजबूत स्थिति में नहीं है और भाजपा के प्रभाव में आ चुकी है. उन्होंने कहा कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप केवल मुखौटे जैसा है, असली नियंत्रण कहीं और से हो रहा है.  उन्होंने भाजपा पर तमिलनाडु की राजनीति और दलों को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया और कहा कि राज्य की राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप बढ़ रहा है. 

 

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए कांग्रेस के चुनावी वादों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना लाएगी, जिसके तहत हर महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह 2,000 रुपये दिए जाएंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही