Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली बिल में बढ़ोतरी व कटौती के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

गिरिडीह में बिजली बिल में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी, पोस्टपेड मीटर में कथित मनमानी और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज भाजपा ने मोर्चा खोल दिया. भाजपा की गिरिडीह ग्रामीण और महानगर इकाई ने डांडीडीह स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.
 

Giridih: गिरिडीह में बिजली बिल में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी, पोस्टपेड मीटर में कथित मनमानी और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज भाजपा ने मोर्चा खोल दिया. भाजपा की गिरिडीह ग्रामीण और महानगर इकाई ने डांडीडीह स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.

 

इस दौरान धरना स्थल पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता के हक और न्याय के लिए है.  उनका आरोप है कि अन्यायपूर्ण बिजली बिल और अघोषित कटौती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नेताओं ने सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की.

 

मीडिया से बात करते हुए भाजपाइयों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर विभाग जल्द अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करता है, तो भाजपा सड़क पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी. पार्टी ने इसे विभाग के लिए अंतिम चेतावनी बताया.

 

दूसरी तरफ, भाजपा के आरोपों पर विद्युत अधीक्षण अभियंता ने कहा कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही हैं. इसकी जांच के लिए पुराने और स्मार्ट मीटर को एक साथ लगाकर परीक्षण भी किया गया है. 

 

बिजली कटौती पर उन्होंने सफाई दी कि लाइन में फॉल्ट आने पर मरम्मत के लिए बिजली काटनी पड़ती है. साथ ही उन्होंने माना कि कुछ गड़बड़ियां हैं जिनमें जल्द सुधार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही