Search

 
 
 

पलामू: बिजली दर में वृद्धि व कटौती के विरोध में भाजपा ने घेरा बिजली ऑफिस

Palamu: बढ़े हुए बिजली दर, लगातार हो रही बिजली कटौती, पोस्टपेड मीटर में कथित मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में पलामू भाजपा ने शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित बिजली विभाग के एसी कार्यालय का घेराव किया.
 

Palamu: बढ़े हुए बिजली दर, लगातार हो रही बिजली कटौती, पोस्टपेड मीटर में कथित मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में पलामू भाजपा ने शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित बिजली विभाग के एसी कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में जहां लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं विभाग द्वारा लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजन का जीवन बेहाल हो गया है. 


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बिजली दरों में अत्यधिक वृद्धि कर दी है और पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग की जा रही है. इसके कारण लोग तपती धूप और लू के बीच अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं.


उन्होंने आगे कहा कि राज्य में बिजली विभाग समेत अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आमजन अपने छोटे-छोटे काम भी नहीं करा पा रहे हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि जन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा.


घेराव कार्यक्रम में अरविंद सिंह, भीष्म चौरसिया, अजय सिंह, विश्वजीत पाठक, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, सरवन गुप्ता, विजय कुशवाहा, जितेंद्र तिवारी, छोटन सिंह, पंकज शर्मा, शुभम प्रसाद, रूप सिंह, संध्या सिंह, सुमन गुप्ता, मंजू गुप्ता, रूबी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही