Search

 
 
 

लोकसभा : राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसा, मैजिशियन ऑफ बालाकोट, मैजिशियन ऑफ ऑपरेशन सिंदूर, हंगामा, राजनाथ सिंह ने माफी मांगने को कहा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया यह बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कवायद है. यह एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है. राहुल गांधी ने इसे एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का एजेंडा करार दिया. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार डरी हुई है.
 

New Delhi : लोकसभा में आज शुक्रवार को परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है. महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित हो चुका है.  

 

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया यह बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कवायद है. यह एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है. राहुल गांधी ने इसे एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का एजेंडा करार दिया. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार डरी हुई है.

 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार यह काम असम और जम्मू कश्मीर में कर चुकी है. सरकार यही काम पूरे देश में करना चाहती है. राहुल गांधी ने कहा कि इस बिल का महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है. यह महज सत्ता हथियाने की कोशिश हैं.

 

 

 

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने बिल को राष्ट्रविरोधी करार दिया. कहा कि हम सरकार को इसे लागू नहीं करने देंगे. कांग्रेस नेता ने कहा, यह बिल दक्षिण और उत्तर भारत के साथ भेदभाव करने वाला है.  

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कहा कि सरकार के लिए संविधान से ऊपर मनुवाद है. भाजपा जानती है कि यह बिल वह पारित नहीं करा सकती. यह घबराहट में आया रिएक्शन है.

 

प्रधानमत्री जी यह संदेश देना चाहते हैं कि वह प्रो-वीमेन हैं.  फिर तंज कसते हुए कहा, मैजिशियन ऑफ बालाकोट, मैजिशियन ऑफ बालासोर, मैजिशियन ऑफ ऑपरेशन सिंदूर.

 

राहुल गांधी की इस बात पर संसद में हंगामा मच गया.  संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति करते हुए कहा,  देश की 140 करोड़ आबादी ने प्रधानमंत्री बनाया है. इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  भी राहुल गांधी द्वारा पीएम के लिए कहे गये शब्दों की निंदा की.

 

कहा कि मैजिशियन कह-कहकर के ये किसी व्यक्ति का अपमान नहीं कर रहे. यह देश की जनता का अपमान कर रहे हैं. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की. 
 


  इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने  राहुल गांधी द्वारा बिल को एससी-एसटी और ओबीसी विरोधी बताये जाने पर आपत्ति की. यीद दिलाया कि कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था. राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि  आदिवासियों को भाजपा हिंदू कहती है, लेकिन उनको जगह नहीं देती.   

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही