Search

 
 
 

शशि थरूर ने कहा, कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में, पर इसके लिए परिसीमन की शर्त लगाना गलत

लोकसभा में आज शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने महिला आरक्षण बिल पर  मोदी सरकार को घेरा. कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार न्याय का उपहार नारी शक्ति अधिनियम लेकर आयी है, लेकिन उन्होंने इस बिल को कंटीले तारों में लपेट दिया है.
 

New Delhi : लोकसभा में आज शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने महिला आरक्षण बिल पर  मोदी सरकार को घेरा. कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार न्याय का उपहार नारी शक्ति अधिनियम लेकर आयी है, लेकिन उन्होंने इस बिल को कंटीले तारों में लपेट दिया है.

 

 

 

शशि थरूर ने कहा  कि महिला आरक्षण के कार्यान्वयन को  2011 की जनगणना की संख्या और परिसीमन की कवायद से जोड़ दिया है, यह गलत है.  महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं को बंधक बनाना है.

 


थरूर ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में है और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए परिसीमन की शर्त लगाना गलत है. उन्होंने सरकार की इस प्रक्रिया की तुलना 2016 की नोटबंदी से की.

 


कांग्रेस सांसद ने कहा कि परिसीमन को जल्दबाजी में लागू करना राजनीतिक नोटबंदी साबित होगा. थरूर ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो बिना परिसीमन के महिला आरक्षण को अभी लागू कर सकती है और कांग्रेस इसका समर्थन करेगी.  

 


उन्होंने कहा कि आज हम उस दहलीज पर खड़े हैं जहां महिला आरक्षण के पक्ष में उल्लेखनीय रूप से लगभग सर्वसम्मत राजनीतिक सहमति है.  इस सदन की सभी प्रमुख पार्टी यह मानती है कि प्रतीकात्मकता का समय समाप्त हो गया है और समान भागीदारी का युग शुरू होना चाहिए. यह सच होते हुए भी मैं इस विधायी प्रक्रिया से खुद को परेशान महसूस कर रहा हूं. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही