Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ईट भट्ठे से दो मजदूरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Giridih : तिसरी थाना क्षेत्र के खतपोंक गांव स्थित बंगला ईट भट्ठे से रविवार को दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं. दोनों के शरीर में चोट के कई निशान पाये गये हैं. मृतकों की पहचान खटपोंक गांव निवासी सिकंदर यादव (36 वर्षीय) और संजय राय (34 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गयी है. (पढ़ें, एटीपी">https://lagatar.in/rohan-bopanna-becomes-the-oldest-player-to-win-atp-masters-1000-title/">एटीपी

मास्टर्स 1000 का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने रोहन बोपन्ना)

ईट भट्ठे के संचालक ने देखा मजदूरों के शव

ईट भट्ठे के संचालक रामाअवतार यादव ने सबसे पहले मजदूरों के शव को देखा. इसके बाद संचालक ने घटना की जानकारी तिसरी थाना की पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर देर रात कही से शराब पीकर ईंट-भट्ठे लौटे थे और आते ही दोनों सो गये. जिसके बाद रविवार की सुबह दोनों के शव भट्ठे में पड़ा मिला. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/police-reached-rahul-gandhis-residence-to-get-information-about-the-victims-of-sexual-abuse-in/">भारत

जोड़ो यात्रा में यौन शोषण वाले बयान पर पिड़ित महिलाओं की जानकारी लेने राहुल गांधी के आवास पर पहुंची पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही