Search

 
 
 

गिरिडीह : पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद

पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है. यह मामला जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित घुठिया-महुआर मुख्य मार्ग छंछदों मैदान का है
 

Giridih :  पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है. यह मामला जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित घुठिया-महुआर मुख्य मार्ग छंछदों मैदान का है. जहां शुक्रवार की सुबह  बरगद पेड़ पर एक युवक का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान नावासार गांव निवासी मुरारी पंडित के 23 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पंडित के रूप में हुई है.  युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

 

शाम में घर से बाहर निकला और रात भर नहीं लौटा

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि युवक के पिता घर के पास ही एक लाइन होटल चलाते हैं. युवक भी होटल में अपने पिता का हाथ बंटाता था. परिजनों के अनुसार, युवक गुरुवार की शाम सात बजे तक घर में था. इसके बाद वह बाहर निकला और रात भर घर नहीं आया. आज शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने बरगद पेड़ में गमछे के सहारे फांसी से झूलता युवक का शव देखा, जिसके बाद अन्य गांव वालों और परिजनों को इसकी जानकारी दी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही