Search

Giridih : बिस्वासडीह जंगल में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के बिस्वासडीह जंगल से एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई.
 
पुलिस के मुआयने में पाया गया कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है. जांच के दौरान मृतक की पहचान ओझाडीह निवासी शिवलाल मुर्मू (पिता- जदू मुर्मू) के रूप में हुई.  मृतक के भाई तुथा मुर्मू ने बताया कि शिवलाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी.  वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे.

वहीं, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है.  पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू कर दी है ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही