Search

 
 
 

Jharkhand Weather: मॉनसून सक्रिय, अगले कई दिनों तक बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. गुमला जिले के भरनो में सबसे अधिक 82 मिमी बारिश दर्ज की गई.
 

Ranchi: झारखंड में मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. गुमला जिले के भरनो में सबसे अधिक 82 मिमी बारिश दर्ज की गई. सिसई में 76.2 मिमी और मधुपुर में 48.3 मिमी बारिश हुई. वहीं बोकारो, गिरिडीह और सिमडेगा में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, खूंटी, पलामू, देवघर, दुमका और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.

 

24 और 25 जून को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है. खासकर रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, हजारीबाग और जमशेदपुर में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात हो सकता है.

 

26 से 28 जून के बीच भी झारखंड के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा. रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान भी कुछ जगहों पर तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की अपील की है. साथ ही किसानों और आम लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही