Search

 
 
 

Latehar News : रेलवे स्टेशन परिसर से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना रेलखंड के बरवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद किया गया है. शव स्टेशन परिसर प्लेटफॉर्म 2 में पोल संख्या 258/2 के पास पड़ा मिला
 

Latehar :  सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना रेलखंड के बरवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद किया गया है. शव स्टेशन परिसर प्लेटफॉर्म 2 में पोल संख्या 258/2 के पास पड़ा मिला.सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. 

 

प्रथम दृष्टया से शव किसी विक्षिप्त व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. 

 

घटना की सूचना डालटनगंज जीआरपी को दे दी गई है. जीआरपी टीम के बरवाडीह पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही