Search

 
 
 

Giridih : हीरोडीह-रेंबा मोड़ पर ट्रक-हाइवा की टक्कर, ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा मोड़ के समीप गुरुवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक ने हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
 
  • जांच में जुटी पुलिस

Giridih : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा मोड़ के समीप गुरुवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक ने हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही हीरोडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

 

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दुर्घटना के समय ट्रक चालक नशे की हालत में था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. साथ ही फरार चालक की खोजबीन कर रही है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही