Search

Ranchi :  कोतवाली इलाके में युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह युवक को लाइब्रेरी के पास बेसुध अवस्था में देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
 
Ranchi :  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लाइब्रेरी के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगा रही है. 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह युवक को लाइब्रेरी के पास बेसुध अवस्था में देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने में जुटी है. साथ ही मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही