- बांधगाड़ी की 2.02 एकड़ सरकारी जमीन का होगा जनोपयोगी विकास
Ranchi : राजधानी रांची के वार्ड नंबर-6 स्थित बांधगाड़ी में 2.02 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा. इसको लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने इलाके का निरीक्षण किया और अतिक्रमण की गई जमीन को चिह्नित किया. साथ ही अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और जमीन के बेहतर इस्तेमाल की योजना तैयार करने का निर्देश दिया.
जानकारी के अनुसार, 2.02 एकड़ सरकारी जमीन सरकारी जमीन को जनोपयोगी बनाने की तैयारी है. यहां जमीन के एक हिस्से में तालाब बनाने और ग्रीन पैच बनाया जाएगा. साथ ही पूरे इलाके में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर करने की योजना है.
नगर आयुक्त ने बांधगाड़ी स्थित सामुदायिक भवन और वार्ड कार्यालय का भी जायजा लिया. उन्होंने सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण के साथ वहां जरूरी सुविधाएं बढ़ाने और हाईमास्ट लाइट लगाने का निर्देश दिया.
नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाना जरूरी है. इसका सही और जनहित में इस्तेमाल नगर निगम की प्राथमिकता है. जमीन को इस तरह विकसित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

