Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, सिर पर चोट लगी, आरोपी युवक हिरासत में

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान एक टाइगर मोबाइल जवान पर हमले की खबर सामने आई है. उसे सिर पर चोट आई है. हमला हुडको स्थित एक खाली क्वार्टर (नंबर 152) के पास हुआ. घायल जवान का नाम सुजीत कुमार है. हमला करने वाले युवक की पहचान आदित्य करवा के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान एक टाइगर मोबाइल जवान पर हमले की खबर सामने आई है. उसे सिर पर चोट आई है. हमला हुडको स्थित एक खाली क्वार्टर (नंबर 152) के पास हुआ. घायल जवान का नाम सुजीत कुमार है. हमला करने वाले युवक की पहचान आदित्य करवा के रूप में हुई है.

 

 पूछताछ के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार टाइगर मोबाइल जवान सुजीत कुमार और चुन्नू राम सोरेन गश्ती के दौरान खाली क्वार्टर के पास पहुंचे थे. वहां एक युवक बैठा हुआ था. जवान ने युवक से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि युवक ने जवान के साथ मारपीट की और बाद में पत्थर से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे सुजीत कुमार को सिर पर चोट आई. चुन्नू राम सोरेन को दांत से काटा गया है.

 

 

 

थाने ले जाया गया हमलावर युवक

घटना के बाद पुलिस आदित्य करवा को हिरासत में लेकर टेल्को थाना ले गयी. प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि घटना के समय मौके पर एक अन्य युवक और एक युवती भी मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही