Search

 
 
 

गिरिडीहः ट्रांसफॉर्मर चोरी की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

छह युवक पावर हाउस में घुसकर ट्रांसफार्मर खोलकर उसके तार चोरी करने की योजना बना रहे थे. वे औजार और हथियार लेकर पहुंचे थे. सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार की रात जीटी रोड किनारे प्रतापपुर स्थित पावर हाउस में छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा, जबकि उनके तीन साथी भाग निकले. 

 

जानकारी के अनुसार, छह युवक पावर हाउस में घुसकर ट्रांसफार्मर खोलकर उसके तार चोरी करने की योजना बना रहे थे. वे औजार और हथियार लेकर पहुंचे थे. सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों में श्याम कुमार पंडित, अरुण कुमार पंडित   व विकास कुमार (तीनों बास्ताकोला, झरिया निवासी) शामिल हैं. उनके पास से एक ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (JH-09AN-5965), कई औजार व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं.

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा में 12 बंद घरों में चोरी करने व खंखीकला से मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर पूर्व में निमियाघाट थाना क्षेत्र से चोरी गए एक ट्रक का टायर रिम सहित बरामद किया गया. फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही