Search

 
 
 

गिरिडीह: कालीबाड़ी चौक के पास ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी, CCTV आया सामने

शहर के काली बाड़ी चौक में संचालित मां रानी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने बिना किसी हथियार के ही चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, करीब 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ फरार हो गया. नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक पर हुई इस घटना से व्यवसायीयों में नाराजगी के साथ साथ काफी खौफ है.
 

Giridih: शहर के काली बाड़ी चौक में संचालित मां रानी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने बिना किसी हथियार के ही चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, करीब 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ फरार हो गया. नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक पर हुई इस घटना से व्यवसायीयों में नाराजगी के साथ साथ काफी खौफ है. 


हालांकि घटना का सारा वाक्या सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया. वहीं दूसरी ओर सराफा व्यवसायी ने चोरी करते देख युवक को पकड़ने की कोशीश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा.

 

घटना शाम की बताई जा रही है. जब मां रानी ज्वेलर्स के संचालक महेश गुप्ता दुकान में अकेले थे. इस दौरान एक युवक कैप पहने उनके जेवर दुकान में आता है और ज्वेलरी दिखाने को कहता है. ज्वेलरी दिखाने के क्रम में युवक काउंटर के अंदर हाथ डालकर पहले एक सोने का जेवर निकालता है और फिर दूसरी बार फिर वो काउंटर के अंदर हाथ डाल कर करीब 12 लाख के जेवर का समान लेकर भागने लगता है. 

 

व्यवसायी महेश जब तक मामले को समझ कर उसके पीछे दौड़ा, लेकिन युवक नजरों से ओझल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चोरी को पहचान का प्रयास कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही