Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः डीसी ने UPSC में सफल जिले के दो अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

डीसी ने कहा कि नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. यदि  लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी व निरंतर परिश्रम के साथ पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित मिलती है.
Advertisement
Advertisement

Giridih : यूपीएससी परीक्षा में सफल गिरिडीह जिले के दो अभ्यर्थियों नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ को सोमवार को सम्मानित किया गया. समाहरणालय में आयोजित समारोह में गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने दोनों सफल अभ्यर्थियों व उनके परिजनों को शॉल, प्रशस्ति पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. नाजिया परवीन की जगह उनके पिता ने सम्मान ग्रहण किया.

 

डीसी ने कहा कि नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. यदि  लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी व निरंतर परिश्रम के साथ पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित मिलती है. दोनों सफल अभ्यर्थी अब देश की सेवा में अपना योगदान देंगे. वे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. 

 

उन्होंने जिले के अन्य विद्यार्थियों से भी इनकी सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत व ईमानदारा से पढ़ाई करने की अपील की. करण कुमार सेठ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व निरंतर मेहनत को दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही