Search

 
 
 

Giridih: डीसी ने नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Giridih: गिरिडीह जिला के उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी (NCORD) की बैठक की. जहां उन्होंने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती तथा दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए
 
डीसी ने नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक की

Giridih: गिरिडीह जिला के उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी (NCORD) की बैठक की. जहां उन्होंने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती तथा दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की नीति स्पष्ट व सख्त है और संवेदनशील इलाकों में नियमित निगरानी बढ़ाई जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अवैध खेती की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई और संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. उपायुक्त ने नशा उन्मूलन के लिए केवल प्रवर्तन ही नहीं, बल्कि जागरूकता अभियान व विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया.

 

बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, औषधि नियंत्रण सहित संबंधित विभागों को संयुक्त रणनीति के तहत युवाओं तथा आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए. औषधि निरीक्षक को नशीली दवाओं के भंडारण व बिक्री की नियमित जांच तथा चिकित्सकीय पर्ची के बिना दवा बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया. झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश स्पष्ट किया. 


बैठक में पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही